दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ में निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा नवीन मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री विकास कुमार ने अपने व्याख्यान में वीवीपैट मशीन, ईवीएम मशीन,मतदान एवं मतगणना संबंधी प्रक्रियाओं पर प्रकाश डालते हुए नवीन मतदाताओं को जागरूक किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. संगीता ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए भारत के लोकतंत्र को सुदृढ़ करने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर से संध्या बंजारे प्रथम एवं राहुल देशलहरे बीएससी पंचम सेमेस्टर से द्वितीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी पंचम सेमेस्टर से महेंद्र कुमार साहू एवं लोकेश्वरी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. कल्याणी, डॉ नीलम, वर्षा वर्मा, मुकेश सिन्हा सहित प्रतिभागीगण उपस्थित हुए।