प्रेस विज्ञप्ति
*महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया*
दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग छ ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस चौकी मचांदुर से हवलदार बच्ची लाल सिंह हवलदार कांस्टेबल राकेश साहू एवं राजेश वर्मा उपस्थित हुए। जिन्होंने स्वयंसेवकों को वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम को पहचान करने एवं उससे निपटने के उपाय साझा किये। साथ ही साइबर क्राइम की शिकायतों को टोल फ्री नंबर 1930 में दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता मैहुरिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित हुए