दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग में नवप्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों का गुलाल द्वारा स्वागत से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता मैहुरिया के मार्गदर्शन में इस आयोजन के अंतर्गत विगत वर्षों की उपलब्धियों से सज्ज पी पी टी द्वारा महाविद्यालय एवं प्राध्यापकों का परिचय दिया गया। डॉ नीलम ने स्लाइड्स के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से विद्यार्थियों को अवगत कराया। अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं कौशल विकास में सहायक बताया।जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण यदु ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उपस्थिति हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्राध्यापक श्री एन.एस.एक्का ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों गजेंद्र साहू, दिलेश साहू, दयालु राम यादव, धनराज सिंह, गंगदेव साहू, टिकेश्वर साहू, धर्मावती, ओमकेश्वर, वीणा,सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार ने किया।