दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग छ.ग. में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष मनाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुई। वंदे मातरम् गीत की रचना एवं इसके इतिहास के साथ-साथ इसके पीछे बलिदानों की कहानी से विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कारगिल विजय दिवस पर एक संक्षिप्त व्याख्यान तथा लगभग 18000 फीट की ऊंचाई पर दुश्मन से लड़ी इस लड़ाई पर आधारित एक वीडियो का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राध्यापकों में श्री एन.एस. इक्का, डॉ. कल्याणी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री विकास कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुश्री वर्षा वर्मा, हितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।