दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग छ.ग. की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षासन,भुजंगासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा इनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक फायदे भी बताए गए। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य ने योग एवं प्राणायाम का जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थी जीवन में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बतलाया। इस कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. कल्याणी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री विकास कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुश्री वर्षा वर्मा, हितेंद्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए।