प्रेस विज्ञप्ति :-
*विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम*
दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचादुंर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 31मई 2026 को "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" एवं "अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस" के अवसर पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से गूगल मीट पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। *तम्बाखू छोड़ो जीवन जोड़ो* की टैगलाइन पर आधारित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया का कुशल मार्गदर्शन रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री विकास कुमार टांडेकर ने संग्रहित डाटा एवं पीपीटी के माध्यम से तम्बाखू, सिगरेट, गुटखा आदि नशीले पदार्थों के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। अंत में इन नशीले पदार्थों को छोड़ कर इनके पीछे होने वाले न्यूनतम खर्च 1300 रुपये प्रति माह को 40 वर्षों की एस.आई.पी कर करोड़पति(3 करोड़) बनने का लाइव डेमो ग्रो एस.आई.पी कैलकुलेटर के माध्यम से समझाया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ट प्राध्यापक श्री नीलम संजीव इक्का, रा.से.यो सहायक कार्यक्रम अधिकारी वर्षा वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित हुए।