प्रेस विज्ञप्ति :-
शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली जिला दुर्ग में दिनांक 26 फरवरी को महाविद्यालय स्तरीय वाद विवाद स्पर्धा आयोजित की गई। जिसका विषय था "विकासशील भारत से विकसित भारत के लिए विज्ञान के क्षेत्र में लैंगिक समानता"। जिसमें दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर जिला दुर्ग से बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर से छात्रा लच्छू पटेल एवं बी.ए. तृतीय वर्ष से छात्रा कुमारी डिंपल विश्वकर्मा ने अपनी प्रतिभागिता दी। प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की कुमारी डिंपल विश्वकर्मा ने प्रतिस्पर्धा में विषय के विपक्ष में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कुमारी लच्छू पटेल ने इस वाद विवाद प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए "द्वितीय स्थान" प्राप्त किया। जो की मचांदुर महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। महाविद्यालय में कुमारी लच्छू एवं कुमारी डिंपल को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एवं प्राचार्य डॉ. संगीता मैहुरिया द्वारा छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।