दाउ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर,दुर्ग में दिनांक 19 /01/2026 को गौ वंश के संरक्षण,संवर्धन के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व के विभिन्न आयाम से युवा पीढ़ी को अवगत कराते हुए उसके वैज्ञानिक पहलुओं के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से गौ-विज्ञान परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के उपरांत महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य महोदया की अध्यक्षता में एक विशेष सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें प्राचार्य डॉ संगीता मैहुरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गौ-विज्ञान के विविध पहलुओं को उजागर किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ इस परीक्षा में सहभागिता की। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी परीक्षार्थियों /प्रतिभागियों से अपील की कि, इस आयोजन की सार्थकता, उचित परिणाम प्राप्त होने पर ही सिद्ध होगी।इस आयोजन में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री नीलम संजीव एक्का,डॉ. कल्याणी,गौ विज्ञान परीक्षा के नोडल डॉ.नीलम,सुश्री जागृति चंद्राकर श्री मुकेश सिन्हा एवं डॉ. रामेश्वरी दास सम्मिलित रहे।