*महाविद्यालय मचांदुर में 'भगवान बिरसा मुंडा' की जीवनी के साथ जनजातीय गौरव माह का हुआ समापन*
दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर, दुर्ग(छ.ग.) में नवंबर 2025 को जनजातीय गौरव माह के रूप में मनाया गया। 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है यह दिन भारत के जनजातीय समुदायों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करने के लिए है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संगीता मेहुरिया ने इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने एवं उनके जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए सराहनीय कार्यों एवं समर्पण की गाथा से अवगत कराया। वरिष्ठ प्राध्यापक श्री एन. एस. एक्का द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में जनजाति समूह एवं उनकी संस्कृति के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। जनजातीय गौरव माह के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएँ कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में संतोषी (बीकॉम तृतीय), गीतांजली(बीए)एवं द्वितीय स्थान तेजेश्वरी देवांगन,भुनेश्वरी, हुमेश्वरी, पीहू एवं खुशबू ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्याणी के द्वारा किया गया। तथा आभार प्रदर्शन डॉ रामेश्वरी दास ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री विकास टांडेकर, सुश्री वर्षा वर्मा, सुश्री जागृति चंद्राकर, श्री मुकेश सिन्हा, श्री हितेंद्र वर्मा, भुनेश्वरी कश्यप एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।