प्रेस विज्ञप्ति:-
"महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस"
आज दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर जिला दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम से अवगत कराते हुए उनमें विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित करने हेतु क्या, क्यों और कैसे के प्रति जिज्ञासा पैदा करने की बात कही। सहायक प्राध्यापक श्री विकास कुमार टांडेकर ने प्रकाश के मुख्य व्यावहारिक गुणों परावर्तन, अपवर्तन एवं प्रकीर्णन पर व्याख्यान देते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उद्देश्य के विषय में बताया। भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष सुश्री वर्षा वर्मा ने रमन प्रभाव को समझाते हुए समुद्र का रंग नीला क्यों दिखाई पड़ता है,बताया। कार्यक्रम में रसायन विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीलम द्वारा विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विज्ञान विषय के क्षेत्र में हो रहे विकास को दर्शाती एक लघु फिल्म दिखलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. अंबरीश त्रिपाठी, डॉ. कल्याणी, श्री मुकेश सिन्हा सहित विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विषयों के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।