प्रेस विज्ञप्ति:-
दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर जिला दुर्ग में हिंदी विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा ज्ञान पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्ययन के साथ ही दैनिक जीवन में भी हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने हिंदी भाषा ज्ञान को सतत समृद्ध एवं परिमार्जित करते रहने की बात कही। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अंबरीश त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के नियमों को समझाया। भौतिक विज्ञान की प्राध्यापक वर्षा वर्मा ने प्रश्नों को स्लाइड के माध्यम से तैयार किया और गणित के प्राध्यापक विकास टांडेकर ने प्रश्न मंच प्रतियोगिता का संचालन किया। इस प्रतियोगिता में तीनों संकायों की प्रत्येक कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। वाणिज्य संकाय की छात्राओं याचना, शैलेंद्री, हितेश्वरी, ईशा, गीतांजलि, तृप्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत किया गया। कला संकाय से कुणाल, यंशु, जयंती, सुमन, गोविंद एवं तेजेश्वर तथा विज्ञान संकाय से गौरव, नीलोफर, संगीता, लोकेश्वरी, तनुजा एवं गुलशन ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। श्रोताओं से भी कुछ हिंदी भाषा ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। जिनमें से कामदेव, लच्छु, मृदुला ने सही उत्तर देते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक एन एस इक्का,डॉ कल्याणी, डॉ नीलम, जागृति चंद्राकर एवं श्री मुकेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।